दिवाली बॉक्स ऑफिस- ऋतिक रोशन, सलमान खान, शाहरुख खान, की बड़ी फिल्में | Diwali Field Workplace- Hrithik Roshan with highest grossing film, Salman, Shahrukh, Akshay, Ajay Devgn follows – NewsEverything Bollywood


कृष 3
साल 2013 दिवाली पर रिलीज हुई थी ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 3। 244 करोड़ की कमाई के साथ यह दिवाली पर रिलीज सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है।

प्रेम रतन धन पायो
साल 2015 दिवाली पर रिलीज हुई थी सलमान खान, सोनम कपूर की प्रेम रतन धन पायो। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 210 करोड़ का कलेक्शन किया था।

हाउसफुल 4
2019 दिवाली पर अक्षय कुमार आए थे। हिट फ्रैंचाइजी हाउसफुल की चौथी फिल्म.. ‘हाउसफुल 4’ ने 206 करोड़ कमाया था। यह अक्षय के करियर की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है।

गोलमाल अगेन- सीक्रेट सुपरस्टार
आमिर ख़ान की ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ 19 अक्टूबर को रिलीज़ हुई, जबकि ‘गोलमाल अगेन’ त्योहार के एक दिन बाद 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में पहुंची थी। दोनों फिल्में सुपरहिट रही थी। गोलमाल अगेन अजय की पहली 200 करोड़ी फ़िल्म बनी। फिल्म ने 205 करोड़ का कलेक्शन किया था।

हैप्पी न्यू ईयर
साल 2014 दिवाली पर आई थी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म ने 203 करोड़ का कारोबार किया था। फिल्म की निर्देशक थीं फराह खान।

ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान
2018 में आमिर ख़ान की ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान दिवाली के एक दिन बाद eight नवंबर को रिलीज़ हुई थी। विजय कृष्ण आचार्य निर्देशित फ़िल्म में अमिताभ बच्चन, आमिर ख़ान और कटरीना कैफ़ जैसे सितारे मुख्य स्टार कास्ट का हिस्सा थे। लेकिन 151 करोड़ के आसपास कलेक्शन करके ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान 2018 की सबसे बड़ी फ्लॉप फ़िल्मों में शामिल हुई।
Click here to Get upto 70% off on Shopping