अजय देवगन फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, पूरी लिस्ट After Thank god movie announcement learn ajay devgn comedy movies superhit field workplace assortment – NewsEverything Bollywood


सन ऑफ सरदार
इसका आगाज अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार से करते हैं। अजय देवगन की ये फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा के साथ इस फिल्म की कमाई 105.03 करोड़ रही।

टोटल धमाल
टोटल धमाल को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। साल 2019 में रिलीज हुई इस मल्टी स्टारर फिल्म ने कमाई के लिहाज से काफी अच्छा बिजनेस किया। माधुरी दीक्षित, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, अनिल कपूर के साथ अजय देवगन की इस फिल्म की लाइफटाइम कमाई 154.23 करोड़ रही है।

गोलमाल अगेन
कॅामेडी के लिहाज से अजय देवगन की जिस मल्टीस्टारर फिल्म ने सबसे अधिक धमाल और कमाई की है वो हिंदी सिनेमा की एक सुपरहिट कॅामेडी सीरीज है। वो है गोलमाल। गोलमाल की सभी सीरीज ने लाजवाब बिजनेस किया है। गोलमाल अगेन ने 205.69 लाइफ टाइम कमाई और 311 करोड़ की विश्वस्तर कमाई की।

दे दे प्यार दे
दे दे प्यार दे में अजय देवगन, रकुल प्रीत और तब्बू की रॅाम कॅाम की कहानी भी दर्शकों को काफी पसंद आयी। इस फिल्म ने भी 100 करोड़ का आंकड़ा पार करके 103.64 करोड़ का बिजनेस किया।

एक्शन जैक्शन और हिम्मतवाला
इस बीच अजय देवगन की दो ऐसी फिल्में भी रिलीज हुईं जो कि कॅामेडी और एक्शन के जोड़ के साथ रिलीज हुईं। एक्शन जैक्शन और हिम्मतवाला। कमाई के लिहाज फिल्म उतना कमाल नहीं दिखा पाई। एक्शन जैक्शन ने 57.78 करोड़ और हिम्मतवाला ने 47.45 करोड़ रहा।
Click here to Get upto 70% off on Shopping